Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

2027 में बदलाव का दावा, जालौन की तीनों सीटों पर सपा की जीत का भरोसा उरई (जालौन)। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव महेश कश्यप ने रविवार को सपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक दावा किया। उन्होंने कहा कि जनपद जालौन की तीनों विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी मजबूत स्थिति में है और पार्टी भारी मतों से जीत दर्ज करेगी। प्रेस वार्ता में महेश कश्यप ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर सकी है। उन्होंने कहा कि युवा, किसान, मजदूर, छात्र और बेरोजगार वर्ग सरकार की नीतियों से निराश है तथा प्रदेश में बदलाव का माहौल बन चुका है। उनका आरोप था कि विकास के नाम पर सरकार पुराने कार्यों को ही दोबारा प्रस्तुत कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र में भी समाजवादी पार्टी का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है और 19 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। महेश कश्यप ने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी को स्पष्ट जनादेश देगी और अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में नई सरकार का गठन होगा। इस दौरान प्रदेश सचिव महेश कश्यप ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जालौन दौरे पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार बुंदेलखंड की जनता को गुमराह कर रही है एवं सरकारी संसाधनों का उपयोग कर प्रदेश में जनसभाएं कर रही है। प्रेस वार्ता में सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर, जमालुद्दीन पप्पू, सभासद शादाब बजरिया, महेश विश्वकर्मा, सुरेंद्र बजरिया, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष लल्ला यादव, महेश शिरोमणि दोहरे, पंकज दीक्षित, वीरेंद्र यादव, महेश द्विवेदी, महिला जिलाध्यक्ष कुसुम सक्सेना, महेंद्र कठेरिया, बब्लू अहिरवार, मनोज अहिरवार, आनंद यादव, जीवन वाल्मीकि, अमित अहिरवार, गोपाल जी मिश्रा, जयशंकर द्विवेदी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Jul 26, 2026

MORE NEWS

तिरंगे के नाम एक और गौरवगाथा 🇮🇳

राष्ट्रमंडल खेल 2026 की पुरुष 60 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऋषिकांत सिंह ने रजत पदक जीतकर तिरंगे का मान विश्व पटल पर और ऊँचा किया है।

यह उपलब्धि आपके कठिन परिश्रम, अनुशासन, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण का जीवंत प्रमाण है। आपकी यह ऐतिहासिक सफलता देश के युवाओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा देती रहेगी।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ। पूरे देश को आप पर गर्व है।

#cwg2026 #india #indiareels #goldmedal

तिरंगे के नाम एक और गौरवगाथा 🇮🇳 राष्ट्रमंडल खेल 2026 की पुरुष 60 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऋषिकांत सिंह ने रजत पदक जीतकर तिरंगे का मान विश्व पटल पर और ऊँचा किया है। यह उपलब्धि आपके कठिन परिश्रम, अनुशासन, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण का जीवंत प्रमाण है। आपकी यह ऐतिहासिक सफलता देश के युवाओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा देती रहेगी। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ। पूरे देश को आप पर गर्व है। #cwg2026 #india #indiareels #goldmedal

Orai, Jalaun | Jul 26, 2026

थाना कदौरा पुलिस टीम द्वारा चोरी का माल खरीदने वाले 1 व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

पुलिस द्वारा बताया गया कि दिनांक 21 जुलाई को वादी विमल सिंह पुत्र रामलाल निवासी ग्राम बसरेही थाना कदौरा जनपद जालौन द्वारा थाना कदौरा पर तहरीरी सूचना दी गयी कि अज्ञात चोर द्वारा वादी के घर मे चोरी की घटना कारित की गयी है। 

जिसके संबन्ध में थाना कदौरा में मु0अ0सं0 81/26 धारा 331 (4)/305ए बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ था। इस सम्बन्ध मे पूर्व मे 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जिनसे पूछताछ में अभियुक्त जयहिन्द पुत्र महेश सोनी निवासी ग्राम तुर्रामुहार थाना पनवाडी जनपद महोबा का नाम प्रकाश में आया।

पुलिस अधीक्षक जालौन के पर्यवेक्षण तथा अपर पुलिस अधीक्षक जालौन के नेतृत्व में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना कदौरा पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान वांछित अभियुक्त जयहिन्द पुत्र महेश सोनी उम्र करीब 32 निवासी ग्राम तुर्रामुहार थाना पनवाडी जनपद महोबा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

पूछताछ मे अभियुक्त जयहिन्द उपरोक्त ने स्वीकार किया है कि मैं चोरी के सोने-चाँदी के जेवरात खरीदने व बेचने का काम करता हूँ तथा इसी से अपना जीवन यापन करता हूँ, मैं रिन्कू राजपूत उर्फ डूगर पुत्र सुभाष राजपूत निवासी ग्राम महेरा थाना बिवांर जनपद हमीरपुर तथा उसके साथियों को पहले से जानता हूँ। करीब 01 महीने पहले रिन्कू अपने साथी के साथ मेरे पास आया था और बताया कि मैने अपने साथियों के साथ एक गांव बसरेही थाना कदौरा में चोरी की है और कुछ सोने-चाँदी के जेवरात मिले है, उन्हें बेचना है, तो मैने वह जेवरात उससे खरीद लिये थे । मैने चोरी के उन जेवरातों को रोहित सोनी पुत्र राजेन्द्र सोनी निवासी मोहल्ला कोटबाजार कस्वा व थाना राठ जनपद हमीरपुर को बेंचा था, जिससे मुझे करीब 10,000 रूपये का फायदा हुआ था, खर्च होने के बाद जो रूपये बचे हुए थे वे वही रूपये है, जो आपको मेरे पास से मिले थे।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

थाना कदौरा पुलिस टीम द्वारा चोरी का माल खरीदने वाले 1 व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया पुलिस द्वारा बताया गया कि दिनांक 21 जुलाई को वादी विमल सिंह पुत्र रामलाल निवासी ग्राम बसरेही थाना कदौरा जनपद जालौन द्वारा थाना कदौरा पर तहरीरी सूचना दी गयी कि अज्ञात चोर द्वारा वादी के घर मे चोरी की घटना कारित की गयी है। जिसके संबन्ध में थाना कदौरा में मु0अ0सं0 81/26 धारा 331 (4)/305ए बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ था। इस सम्बन्ध मे पूर्व मे 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जिनसे पूछताछ में अभियुक्त जयहिन्द पुत्र महेश सोनी निवासी ग्राम तुर्रामुहार थाना पनवाडी जनपद महोबा का नाम प्रकाश में आया। पुलिस अधीक्षक जालौन के पर्यवेक्षण तथा अपर पुलिस अधीक्षक जालौन के नेतृत्व में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना कदौरा पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान वांछित अभियुक्त जयहिन्द पुत्र महेश सोनी उम्र करीब 32 निवासी ग्राम तुर्रामुहार थाना पनवाडी जनपद महोबा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पूछताछ मे अभियुक्त जयहिन्द उपरोक्त ने स्वीकार किया है कि मैं चोरी के सोने-चाँदी के जेवरात खरीदने व बेचने का काम करता हूँ तथा इसी से अपना जीवन यापन करता हूँ, मैं रिन्कू राजपूत उर्फ डूगर पुत्र सुभाष राजपूत निवासी ग्राम महेरा थाना बिवांर जनपद हमीरपुर तथा उसके साथियों को पहले से जानता हूँ। करीब 01 महीने पहले रिन्कू अपने साथी के साथ मेरे पास आया था और बताया कि मैने अपने साथियों के साथ एक गांव बसरेही थाना कदौरा में चोरी की है और कुछ सोने-चाँदी के जेवरात मिले है, उन्हें बेचना है, तो मैने वह जेवरात उससे खरीद लिये थे । मैने चोरी के उन जेवरातों को रोहित सोनी पुत्र राजेन्द्र सोनी निवासी मोहल्ला कोटबाजार कस्वा व थाना राठ जनपद हमीरपुर को बेंचा था, जिससे मुझे करीब 10,000 रूपये का फायदा हुआ था, खर्च होने के बाद जो रूपये बचे हुए थे वे वही रूपये है, जो आपको मेरे पास से मिले थे। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Jul 26, 2026

जालौन के 4 हजार से अधिक शिक्षकों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा की नई सौगात, मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ

जालौन में शिक्षकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। रविवार को विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का औपचारिक शुभारंभ हुआ। इस दौरान प्रतीकात्मक रूप से 26 शिक्षकों को कैशलेस हेल्थ कार्ड वितरित किए गए।

अधिकारियों के अनुसार योजना लागू होने के बाद जिले के 4 हजार से अधिक शिक्षक एवं उनके आश्रित सूचीबद्ध अस्पतालों में बिना नकद भुगतान के उपचार की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। इससे इलाज के खर्च का बोझ कम होगा और समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपलब्ध हो सकेगी।

कार्यक्रम में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के कल्याण के लिए लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है। उन्होंने बताया कि यह योजना विशेष रूप से स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के शिक्षकों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन ने कहा कि सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों क्षेत्रों को समान महत्व देते हुए जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। वहीं, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के भविष्य के निर्माता हैं, इसलिए उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शिक्षकों से योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ शिक्षक ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मजबूत समाज की आधारशिला होते हैं। उन्होंने इसे प्रदेश सरकार की दूरदर्शी पहल बताया।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दयानंद वैदिक कॉलेज, उरई के प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी प्रो. राजेश चंद्र पाण्डेय ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि संचालन डॉ. सर्वेश कुमार शांडिल्य ने किया।

इस अवसर पर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद सिंह चौहान, एमएलसी प्रतिनिधि डॉ. मयंक त्रिपाठी, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, जिला विकास अधिकारी प्रशांत पाण्डेय सहित विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

जालौन के 4 हजार से अधिक शिक्षकों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा की नई सौगात, मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ जालौन में शिक्षकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। रविवार को विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का औपचारिक शुभारंभ हुआ। इस दौरान प्रतीकात्मक रूप से 26 शिक्षकों को कैशलेस हेल्थ कार्ड वितरित किए गए। अधिकारियों के अनुसार योजना लागू होने के बाद जिले के 4 हजार से अधिक शिक्षक एवं उनके आश्रित सूचीबद्ध अस्पतालों में बिना नकद भुगतान के उपचार की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। इससे इलाज के खर्च का बोझ कम होगा और समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपलब्ध हो सकेगी। कार्यक्रम में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के कल्याण के लिए लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है। उन्होंने बताया कि यह योजना विशेष रूप से स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के शिक्षकों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन ने कहा कि सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों क्षेत्रों को समान महत्व देते हुए जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। वहीं, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के भविष्य के निर्माता हैं, इसलिए उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शिक्षकों से योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ शिक्षक ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मजबूत समाज की आधारशिला होते हैं। उन्होंने इसे प्रदेश सरकार की दूरदर्शी पहल बताया। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दयानंद वैदिक कॉलेज, उरई के प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी प्रो. राजेश चंद्र पाण्डेय ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि संचालन डॉ. सर्वेश कुमार शांडिल्य ने किया। इस अवसर पर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद सिंह चौहान, एमएलसी प्रतिनिधि डॉ. मयंक त्रिपाठी, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, जिला विकास अधिकारी प्रशांत पाण्डेय सहित विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Jul 26, 2026

कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का सम्मान, डॉ. घनश्याम अनुरागी बोले- सैनिक ही राष्ट्र के असली गौरव

उरई (जालौन)। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर चुरखी रोड स्थित हवलदार अनिल सिंह के प्रतिष्ठान के सामने पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता एसोसिएशन के वरिष्ठ संरक्षक एवं प्रदेश अध्यक्ष कमांडर अनूप मेहरोत्रा (नौसेना मेडल) ने की।

समारोह में कारगिल युद्ध के शहीद सिपाही योगेंद्र सिंह पाल की पत्नी श्रीमती भूरी देवी, ऑपरेशन पराक्रम में शहीद नायक मनोज कुमार सिंह चौहान की पत्नी श्रीमती पुष्पलता देवी तथा गलवान घाटी में शहीद हुए हवलदार धर्मपाल सिंह राजपूत की पत्नी श्रीमती क्रांति देवी को शॉल एवं नारियल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा कारगिल युद्ध में अपनी सेवाएं देने वाले 70 से अधिक पूर्व सैनिकों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।

अपने संबोधन में डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिक ही वास्तविक सम्मान के पात्र हैं। उन्होंने स्वयं माल्यार्पण कराने से इनकार करते हुए कहा कि जिन वीरों ने मातृभूमि की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया, सम्मान का अधिकार सबसे पहले उन्हीं का है। उन्होंने कहा कि आज देश सुरक्षित है तो उसके पीछे सैनिकों का अदम्य साहस, त्याग और बलिदान है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कमांडर अनूप मेहरोत्रा ने पूर्व सैनिकों से संगठन की मजबूती और एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने एसोसिएशन के संरक्षक मेजर घनश्याम सिंह एवं प्रदेश संयोजक कैप्टन अखिलेश नगायच को हाल ही में झांसी छावनी में सेना के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रदान किए गए वेटरन अचीवमेंट अवॉर्ड को पूरे संगठन के लिए गौरव का विषय बताया।

समारोह के अंत में प्रदेश संयोजक कैप्टन अखिलेश नगायच ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित पूर्व सैनिकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन नायब सूबेदार दिनेश निगम ने किया।

इस अवसर पर सूबेदार उदय पाल, कैप्टन छेदा सिंह, हवलदार अरविंद सिंह चौहान, हवलदार अमर सिंह पाल, नायब सूबेदार अनिल कुमार सिंह राठौर, हवलदार कौशलेंद्र प्रताप सिंह जादौन, नायब सूबेदार राधेश्याम दोहरे, हवलदार जितेंद्र सिंह सरदार, हवलदार अनिल सिंह चौहान, प्रमोद पाल, हवलदार सुरेंद्र सिंह पाल, हवलदार डी.पी. त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

Dr. Ghanshyam Anuragi 

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का सम्मान, डॉ. घनश्याम अनुरागी बोले- सैनिक ही राष्ट्र के असली गौरव उरई (जालौन)। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर चुरखी रोड स्थित हवलदार अनिल सिंह के प्रतिष्ठान के सामने पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता एसोसिएशन के वरिष्ठ संरक्षक एवं प्रदेश अध्यक्ष कमांडर अनूप मेहरोत्रा (नौसेना मेडल) ने की। समारोह में कारगिल युद्ध के शहीद सिपाही योगेंद्र सिंह पाल की पत्नी श्रीमती भूरी देवी, ऑपरेशन पराक्रम में शहीद नायक मनोज कुमार सिंह चौहान की पत्नी श्रीमती पुष्पलता देवी तथा गलवान घाटी में शहीद हुए हवलदार धर्मपाल सिंह राजपूत की पत्नी श्रीमती क्रांति देवी को शॉल एवं नारियल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा कारगिल युद्ध में अपनी सेवाएं देने वाले 70 से अधिक पूर्व सैनिकों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। अपने संबोधन में डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिक ही वास्तविक सम्मान के पात्र हैं। उन्होंने स्वयं माल्यार्पण कराने से इनकार करते हुए कहा कि जिन वीरों ने मातृभूमि की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया, सम्मान का अधिकार सबसे पहले उन्हीं का है। उन्होंने कहा कि आज देश सुरक्षित है तो उसके पीछे सैनिकों का अदम्य साहस, त्याग और बलिदान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कमांडर अनूप मेहरोत्रा ने पूर्व सैनिकों से संगठन की मजबूती और एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने एसोसिएशन के संरक्षक मेजर घनश्याम सिंह एवं प्रदेश संयोजक कैप्टन अखिलेश नगायच को हाल ही में झांसी छावनी में सेना के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रदान किए गए वेटरन अचीवमेंट अवॉर्ड को पूरे संगठन के लिए गौरव का विषय बताया। समारोह के अंत में प्रदेश संयोजक कैप्टन अखिलेश नगायच ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित पूर्व सैनिकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन नायब सूबेदार दिनेश निगम ने किया। इस अवसर पर सूबेदार उदय पाल, कैप्टन छेदा सिंह, हवलदार अरविंद सिंह चौहान, हवलदार अमर सिंह पाल, नायब सूबेदार अनिल कुमार सिंह राठौर, हवलदार कौशलेंद्र प्रताप सिंह जादौन, नायब सूबेदार राधेश्याम दोहरे, हवलदार जितेंद्र सिंह सरदार, हवलदार अनिल सिंह चौहान, प्रमोद पाल, हवलदार सुरेंद्र सिंह पाल, हवलदार डी.पी. त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। Dr. Ghanshyam Anuragi #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Jul 26, 2026

2027 में बदलाव का दावा, जालौन की तीनों सीटों पर सपा की जीत का भरोसा उरई (जालौन)। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव महेश कश्यप ने रविवार को सपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक दावा किया। उन्होंने कहा कि जनपद जालौन की तीनों विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी मजबूत स्थिति में है और पार्टी भारी मतों से जीत दर्ज करेगी। प्रेस वार्ता में महेश कश्यप ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर सकी है। उन्होंने कहा कि युवा, किसान, मजदूर, छात्र और बेरोजगार वर्ग सरकार की नीतियों से निराश है तथा प्रदेश में बदलाव का माहौल बन चुका है। उनका आरोप था कि विकास के नाम पर सरकार पुराने कार्यों को ही दोबारा प्रस्तुत कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र में भी समाजवादी पार्टी का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है और 19 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। महेश कश्यप ने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी को स्पष्ट जनादेश देगी और अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में नई सरकार का गठन होगा। इस दौरान प्रदेश सचिव महेश कश्यप ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जालौन दौरे पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार बुंदेलखंड की जनता को गुमराह कर रही है एवं सरकारी संसाधनों का उपयोग कर प्रदेश में जनसभाएं कर रही है। प्रेस वार्ता में सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर, जमालुद्दीन पप्पू, सभासद शादाब बजरिया, महेश विश्वकर्मा, सुरेंद्र बजरिया, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष लल्ला यादव, महेश शिरोमणि दोहरे, पंकज दीक्षित, वीरेंद्र यादव, महेश द्विवेदी, महिला जिलाध्यक्ष कुसुम सक्सेना, महेंद्र कठेरिया, बब्लू अहिरवार, मनोज अहिरवार, आनंद यादव, जीवन वाल्मीकि, अमित अहिरवार, गोपाल जी मिश्रा, जयशंकर द्विवेदी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh - Orai News