घोसी: घोसी में जल जमाव से परेशान लोगों ने चेयरमैन कार्यालय का किया घेराव, मौके पर पहुंचे ईओ व चेयरमैन ने दिया आश्वासन
घोसी नगर के बड़ागांव वार्ड नम्बर तीन में मुख्य मार्ग पर गंदे पानी के जल जमाव से परेशान नगरवासियों ने सोमवार को 12 बजे नगर पंचायत कार्यालय का घेराव करते हुए विरोध जताया। जिसे लेकर चेयरमैन मुन्ना गुप्ता व इओ अनिल कुमार ने मौके पर पहुँच जल जमाव के निकासी के लिये लोगो से वार्ता कर जल निकासी की बात कही। इस दौरान नगरवासियों में काफी देर तक आक्रोश देखने को मिला।