शिवहर: एसपी ने फतेहपुर थाना के नवनिर्मित थाना भवन का निरीक्षण किया, कहा- 15 दिन में होगा उद्घाटन
एसपी शैलेश कुमार सिन्हा सोमवार दोपहर 02 बजे फतेहपुर थाना के नवनिर्मित थाना भवन का निरीक्षण किया है. निरीक्षण के क्रम में बताया कि फतेहपुर थाना के नए भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है. उन्होंने बताया है कि भवन के ठेकेदार को निर्देश दिया है कि जल्द थाना भवन पुलिस विभाग को सौपा जाए ताकि 15 दिनों के अंदर इसका विधिवत उद्घाटन कर दिया जाएगा।