शिवहर: सदर एसडीपीओ ने अनुसूचित जाति/जनजाति थाने का किया निरीक्षण, दिए कई दिशा निर्देश
एसएसपी शैलेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर सदर एसडीपीओ सुशील कुमार रविवार दोपहर 02 बजे अनुसूचित जाति/जनजाति थाना का निरीक्षण किया है. निरीक्षण के क्रम में लंबित कांड की समीक्षा किया है. वही लंबित कांड को जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया है. साथ ही कार्य में लापरवाही करने वाले एसआई पर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दिया है. कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नही किया जाएगा।