शिवहर: श्यामपुर शेखटोली में मुहर्रम पर्व को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठक
श्यामपुर भटहां थाना अध्यक्ष सुनील कुमार सोमवार दोपहर 1:30 बजे बताया कि मुहर्रम पर्व को लेकर श्यामपुर शेखटोली में जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति का बैठक किया गया है. उन्होंने बताया कि पिछले साल मुहर्रम में यहां पर मारपीट हुई थी. जिसमे दोनों पक्ष के द्वारा प्राथमिकी कराया गया था. इस बार पुलिस अलर्ट है. सावधानी बरत रही है. हर गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर है।