शिवहर: रसीदपुर में बस में पीछे से पिकअप ने मारी टक्कर, पिकअप के उड़े परखच्चे
नगर थाना क्षेत्र के रसीदपुर में सोमवार सुबह 10 बजे के सड़क हादसा हुआ है. एक तेज रफ्तार पिकअप ने बस में पीछे से टक्कर मार दी है. जहां पिकअप के परखच्चे उड़ गए हैं. इतना बड़ा सड़क हादसा में जान माल का कोई नुकसान नही है. सड़क हादसा में पिकअप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. इधर नगर थाना प्रभारी लखेन्द्र महतो बताया कि पुलिस के पहुँचने से पहले दो वाहन चला गया था।