शिवहर: भारी बारिश से बसहिया शेख में जल जमाव, डीएम के निर्देश पर बीडीओ ने तुरंत जल निकासी कराई
जिला में बीती रात हुई भारी बारिश के बाद जगह-जगह जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है. इसी दौरान प्रखंड के बसहिया शेख में भारी बारिश के बाद जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी. जहां स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत DM को दूरभाष पर किया. जिसके बाद डीएम के निर्देश पर बीडीओ पिपराही आदित्य सौरव रविवार दोपहर 1:30 बजे पहुंचकर दो पंपिंग सेट चलाकर जल का निकासी तुरंत कराया है।