राजस्थान के करौली जिले के सपोटरा ब्लॉक स्थित इनायती गांव में स्थानीय विद्यालय परिसर में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान राजेश मीणा ने ग्रामीणों के सामने क्षेत्र के विकास को लेकर अपना विजन प्रस्तुत किया और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्य करवाने का भरोसा दिलाया।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए राजेश मीणा ने कहा कि इनायती की जनता विकास का जो खाका तैयार करके देगी, उसी के अनुरूप कार्य करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता गांव की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना और जनसमस्याओं का समाधान कराना है।
राजेश मीणा ने अपने पिछले कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए एक बार फिर ईमानदारी और निष्ठा के साथ जनता के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
.
.
.
.
#Karauli #Sapotra #Inayati #RajeshMeena #KarauliNews #RajasthanNews
Fatehabad, Agra | Nov 17, 2026