उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में थार गाड़ी की छत पर चढ़कर डांस करने और एम्बुलेंस का रास्ता बाधित करने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ युवक थार की छत पर चढ़कर हुड़दंग करते नजर आ रहे हैं, जबकि पीछे एक एम्बुलेंस समेत कई वाहन जाम में फंसे हुए हैं।
मामले का संज्ञान लेते हुए हापुड़ के पुलिस अधीक्षक मधुबन सिंह ने बताया कि संबंधित थार गाड़ी और हुड़दंग करने वाले युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी और घटना में शामिल थार गाड़ी को जब्त किया जाएगा।
यातायात माह के दौरान सामने आई इस घटना ने सड़क सुरक्षा और आपातकालीन वाहनों को रास्ता देने जैसे महत्वपूर्ण नियमों की अनदेखी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
.
.
.
.
#Hapur #HapurNews #TharCar #HapurPolice #TrafficViolation
Fatehabad, Agra | Nov 17, 2026