ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट मिडलटन भारत दौरे के दूसरे दिन मुंबई में अनोखे अंदाज में नजर आए। दोनों 17 नवंबर को बांद्रा-वर्ली सी लिंक प्रोमेनेड पर आयोजित अर्थशॉट प्राइज 2026 के फाइनलिस्ट से मिलने इलेक्ट्रिक टुक-टुक से पहुंचे। खास बात यह रही कि प्रिंस विलियम खुद ई-रिक्शा चला रहे थे, जबकि प्रिंसेस केट पीछे बैठी थीं।
ई-रिक्शा से उतरने के बाद केट ने इस सवारी को कार्यक्रम में पहुंचने का सबसे अच्छा तरीका बताया। वहीं, विलियम ने इलेक्ट्रिक वाहन चलाने के अनुभव की सराहना की। यह ई-रिक्शा भारतीय कंपनी महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी का था, जो अर्थशॉट प्राइज 2026 के फाइनलिस्ट में शामिल है।
अर्थशॉट प्राइज पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करने वाला वैश्विक पुरस्कार है। इस वर्ष 15 फाइनलिस्ट चुने गए हैं, जिनमें से पांच विजेताओं को 10-10 लाख पाउंड की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
.
.
.
.
#PrinceWilliam #KateMiddleton #RoyalVisitIndia #MumbaiNews #EarthshotPrize2026
Fatehabad, Agra | Nov 17, 2026