उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में गुलार बाजार के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पुल से करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बस में लगभग 30 से 35 यात्री सवार थे। हादसे में चार लोगों की मौत और करीब 20 लोगों के घायल होने की सूचना है।
घटना की जानकारी मिलते ही ब्यासी और ढालवाला से SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। बचावकर्मियों ने करीब 20 घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।
हादसे की गंभीरता को देखते हुए टिहरी की जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं। प्रशासन की निगरानी में राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मृतकों और घायलों की संख्या शुरुआती जानकारी पर आधारित है, जिसमें बचाव अभियान के दौरान बदलाव हो सकता है।
.
.
.
.
#TehriGarhwal #Uttarakhand #TehriBusAccident #BusAccident #RoadAccident
Fatehabad, Agra | Nov 17, 2026