चौमूं: चोंमू में हनुमान अंश मूवी के गायक सुनील लोधी के भजनों पर संगीत प्रेमियों में दिखा उत्साह, लोगों ने किया स्वागत
Chomu, Jaipur | Sep 29, 2026 चौमूं में हनुमान अंश' मूवी के गायक सुनील लोधी के भजनों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं उनके चौमूं आगमन पर संगीत प्रेमियों और प्रशंसकों में काफी उत्साह दिखा। सुनील लोधी ने अपनी मधुर आवाज से माहौल को भक्तिमय कर दिया, जिस पर लोग झूमते दिखे। गायक ने प्रशंसकों से बात की और उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाईं। थाना मोड़ चौराहे के पास मिलन समारोह में उनका स्वागत हुआ।