शिवपुरी नगर: रन्नौद थाना क्षेत्र में पति द्वारा पत्नी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डाला जा रहा है, कोर्ट में मामला चल रहा है
संगेश्वर की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी रन्नोद थाना क्षेत्र के पांडेपुर के रहने वाले युवक के साथ हुई थी. उसके तीन बच्चे हैं. उसका और पति का केस कोलारस न्यायालय में चल रहा हैं. पति शराब पीकर मारपीट करता है और भगा देता है ना ही तलाक दे रहा है ना ही वह रखना चाहता है. पति द्वारा लगातार प्रताड़ित महिला को किया जा रहा है.