शिवपुरी नगर: गढ़ी बरौद में पंप अटेंडर के साथ मारपीट, एसपी को दिया आवेदन
सुरवाया थाना क्षेत्र के गढ़ी बरौद गांव के रहने वाले पवन धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया की वह गांव में ही नल जल योजना के तहत पंप अटेंडर का काम करता है। जहां वह 3 दिसंबर की गांव में पैसे लेने गया तो 4 लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत उसने सुरवाया थाने में की पर सुनवाई ना होने के चलते आज बुधवार की दोपहर 1 बजे कार्यवाही की गुहार लगाई है।