शिवपुरी नगर: लगदा गांव में मां-बेटे पर 8 लोगों ने किया हमला, घर के बाहर गाली-गलौज का विरोध करने पर
रन्नौद थाना क्षेत्र के लगदा गांव के रहने वाले जुगराज परिहार पुत्र बाबू परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव को ही कुछ लोग शराब पीकर उसके घर के बाहर गाली गलौज कर रहे थे। जिसका उसने विरोध किया तो 8 लोगों ने उसकी एवं उसकी मां कुसुम परिहार के साथ जमकर मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत उसने थाने पर की पर सुनवाई ना होने के चलते आज एसपी से कार्यवाही की मांग की है।