शिवपुरी नगर: निचला बाजरा में 50 वर्षीय अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कोतवाली थाना पुलिस जांच कर रही है
जानकारी के मुताबिक़ कस्टम गेट इलाके के निचला बाजार के रहने वाले 50 वर्षीय धर्मेंद्र राठौर पुत्र गुलाब राठौर का शव आज गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ परिजनों द्वारा देखा गया था। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। धर्मेंद्र राठौर पशुओं का आहार पीना आदि का काम करता था।