शिवपुरी नगर: फतेहपुर में गाय बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
गस्मानी थाना क्षेत्र के मुड़ेरी गांव के रहने वाले करतार आदिवासी उम्र 25 वर्ष ने जानकारी देते हुए बताया की आज बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी ससुराल शिवपुरी आ रहा था। तभी शिवपुरी शहर के फतेहपुर के पास बाइक के आगे एकाएक गाय आ गई। जिसको बचाने के फेर में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।