शिवपुरी नगर: बस स्टैंड से रेलवे क्रॉसिंग का मार्ग एक महीने के लिए बंद रहेगा, कमला हेरिटेज के रास्ते से होगा आवागमन
शिवपुरी शहर के रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है. जिसके चलते बस स्टैंड से रेलवे क्रासिंग तक का मार्ग 13 तारीख से 1 माह तक बंद किया जा रहा है। जिन वाहन चालकों को रेलवे स्टेशन एवं पोहरी जाना है वे होटल कमला हेरिटेज पुरानी पुलिस लाइन होते हुए रेलवे स्टेशन एवं पोहरी जाएंगे। इस मार्ग पर सुबह 7 बजे से रात्रि 11 तक हैवी व्हीकल प्रतिबंधित रहेंगे