नैनीताल जिले में आगामी चुनावों को लेकर निर्वाचन विभाग की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले में EVM की पहली फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) पूरी कर ली गई है। जांच में सही पाई गई मशीनों को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है, जबकि खराब मशीनें कंपनी को वापस भेज दी गई हैं। इसके साथ ही 38 पोलिंग बूथों के बदलाव को मंजूरी मिली है, जिसके बाद जिले में कुल पोलिंग बूथों की संख्या 1068 हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार तैयारियां लगातार जारी हैं।
#Nainital #NainitalNews #Haldwani #HaldwaniNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #ElectionUpdate #ElectionPreparation #EVM #VVPAT #FLC #PollingBooth #ElectionCommission #DistrictElectionOfficer #LalitMohanRayal #Voting #ElectionNews #HaldwaniExpressNews
Haldwani, Nainital | Nov 11, 2026