ऊधम सिंह नगर के खटीमा में 20 वर्षीय अभय उर्फ लल्लू की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, अभय के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज होने के बाद जांच में उसका दोस्त संजय गुप्ता संदिग्ध मिला। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर नशे के इंजेक्शन को लेकर हुए विवाद में अभय की गला घोंटकर हत्या करने और शव को गटर में छिपाने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव, वारदात में इस्तेमाल किया गया नाड़ा और 600 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
#Khatima #KhatimaNews #UdhamSinghNagar #Uttarakhand #UttarakhandNews #UttarakhandPolice #SSPAjayGanpati #KhatimaPolice #MurderCase #MurderMystery #MissingYouth #CrimeNews #FriendTurnedKiller #DrugDispute #InjectionDispute #Strangulation #BodyRecovered #PoliceInvestigation #CrimeSolved #PoliceArrest #ShivColony #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate #CrimeUpdate #NewsReels #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews