ऊधमसिंहनगर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में युवक से मारपीट कर बुलेट बाइक, नकदी और एटीएम कार्ड लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, 7 नवंबर की रात विवेकनगर के पास हुई घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई बुलेट मोटरसाइकिल और 2,610 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि बाकी रकम आरोपियों ने खर्च कर दी। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
#Rudrapur #RudrapurNews #UdhamsinghNagar #Uttarakhand #UttarakhandNews #TransitCamp #UttarakhandPolice #SSPAjayGanpati #OperationPrah ar #LootCase #RobberyCase #BulletMotorcycle #CrimeNews #PoliceAction #PoliceArrest #CrimeUpdate #HaldwaniExpressNews