रामनगर के छोई क्षेत्र में विमला देवी नाम की बुजुर्ग महिला का शव उनके घर से करीब 50-60 मीटर दूर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव मिट्टी से सना हुआ था और पास में एक टूटा मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
#Ramnagar #RamnagarNews #Chhoi #Uttarakhand #UttarakhandNews #Nainital #NainitalPolice #UttarakhandPolice #VimlaDevi #SuspiciousDeath #PoliceInvestigation #ForensicTeam #Postmortem #CrimeNews #BreakingNews #HaldwaniExpressNews
Haldwani, Nainital | Nov 10, 2026