#बलरामपुर पुलिस ने ग्राम चौपालों और स्कूलों में चलाया विशेष जागरूकता अभियान, महिलाओं व बालिकाओं को सिखाए सुरक्षा के गुर...
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद बलरामपुर में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत गुरुवार को व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल प्रभारी के नेतृत्व में जिले के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों ने विभिन्न गांवों, कस्बों और विद्यालयों में जाकर चौपाल व जनसंवाद के माध्यम से बालिकाओं व महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीमों ने ग्राम चौपालों में महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित व प्रभावी निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, गुड टच-बैड टच और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने दहेज प्रथा और बाल विवाह को गंभीर सामाजिक कुरीति व दंडनीय अपराध बताते हुए संबंधित कानूनों के प्रति सचेत किया।
#balrampur #balrampurpolic