#Balrampur ! जन्माष्टमी पर तुलसीपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द व शांति बनाए रखने की अपील
#तुलसीपुर (#बलरामपुर)। आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को थाना तुलसीपुर परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह के निर्देशन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल ने की।
बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी ने क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, ग्राम प्रधानों, संभ्रांत नागरिकों, डीजे संचालकों और कार्यक्रम आयोजकों के साथ संवाद किया। उन्होंने सभी से त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश:
डीजे पर नियंत्रण: डीजे संचालकों को निर्धारित मानक के अनुसार ही सीमित आवाज में sound बजाने के निर्देश दिए गए।
अफ़वाहों से बचाव: सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के भ्रामक या आपत्तिजनक संदेशों को प्रसारित न करने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की हिदायत दी गई।
त्वरित सूचना: किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने को कहा गया।
सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान संवेदनशील स्थानों, प्रमुख बाजारों और धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। उपद्रवियों या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में उपस्थित पीस कमेटी के सदस्यों एवं संभ्रांत नागरिकों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और त्योहारों को शांति व सौहार्द के साथ मनाने का आश्वासन दिया।
#balrampur #balrampurpolic #tulsipur