#Balrampur ! एसपी का बड़ा संदेश: जनसुनवाई और अपराध नियंत्रण में लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाई...
#बलरामपुर (3 सितंबर 2026): पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बृहस्पतिवार को थाना श्रीदत्तगंज का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, मालखाना, हवालात, बैरक, सीसीटीएनएस और मिशन शक्ति केंद्र का बारीकी से मुआयना किया। एसपी ने स्पष्ट शब्दों में हिदायत दी कि जनसुनवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने कार्यालय के अभिलेखों, आईजीआरएस प्रकरणों, लंबित विवेचनाओं और शिकायती पत्रों की समीक्षा की। उन्होंने मातहतों को निर्देशित किया कि पीड़ितों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण किया जाए। साथ ही वांछित व वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ तेज करने, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और नियमित वाहन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत एसपी ने क्षेत्र में रात्रि गश्त और पुलिस की सक्रियता बढ़ाने के साथ संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा। मिशन शक्ति केंद्र पर आने वाली महिला व बाल अपराध से जुड़ी शिकायतों को पूरी संवेदनशीलता से सुनकर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ. जितेन्द्र कुमार और थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
#balrampur #balrampurpolic