#Balrampur ! एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने कोतवाली उतरौला का किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश...
#बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने गुरुवार को कोतवाली #उतरौला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, बैरक, मालखाना, मिशन शक्ति केंद्र और सीसीटीएनएस कार्यालय सहित अभिलेखों की बारीकी से जांच की।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना कार्यालय के अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों और आईजीआरएस प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और पीड़ितों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिए।
कानून-व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर देते हुए एसपी ने वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, अवैध गतिविधियों पर रोक और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की नियमित चेकिंग के आदेश दिए। उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने, संवेदनशील स्थानों पर पैनी नजर रखने और आगामी त्योहारों को देखते हुए शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की हिदायत दी।
महिला सुरक्षा को लेकर उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता से सुनकर त्वरित निस्तारण करने और महिला व बाल अपराधों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। एसपी ने चेतावनी दी कि जनसुनवाई और कानून-व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के समय क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ. जितेन्द्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
#balrampur #balrampurpolic
#utraula