तिरोड़ी: कटंगी-तिरोड़ी में गणेश विसर्जन पर सुप्रीम कोर्ट गाइडलाइन की अनदेखी, कानफोड़ू डीजे पर प्रशासन मौन, कार्रवाई के दावे खोखले
10 दिनों की पूजा-अर्चना के बाद कटंगी और तिरोड़ी तहसील क्षेत्र में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम शुरू हो गया है। भक्त गणपति बप्पा मोरया के जयकारों और डीजे की धुन पर बजने वाले धार्मिक गीतों के साथ बप्पा को विदा कर रहे हैं। लेकिन इस भक्तिमय माहौल में डीजे संचालकों की मनमानी और प्रशासन की लापरवाही ने त्योहार की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। विसर्जन जुलूसों में सुप