फुल्लीडूमर: फुल्लीडुमर में पंचायत भवन निर्माण के लिए तीन दिनों से चल रहे आमरण अनशन को विधायक ने जूस पिलाकर समाप्त कराया
प्रखंड मुख्यालय में पिछले तीन दिनों से चल रहे आमरण अनशन शुक्रवार की दोपहर करीब 3:00 बजे समाप्त हो गया। फुल्लीडुमर पंचायत का पंचायत सरकार भवन पंचायत मुख्यालय में बनाने को लेकर सुमित यादव के नेतृत्व में किए गए इस अनशन को बेलहर के जदयू विधायक मनोज यादव ने जूस पिलाकर आमरण अनशन को समाप्त कराया।