फुल्लीडूमर: मैट्रिक परीक्षा में पुरानी राता के छात्र ऋतुराज ने 478 अंक लाकर प्रखंड टॉपर बना, जिले में 5वां और राज्य में 12वां स्थान पाया
सोमवार की शाम 7 बजे खेसर के आवासीय मार्शल अकादमी में प्रखंड के पुरानी राता गांव के शिक्षक संजय कुमार के पुत्र ऋतुराज के मैट्रिक परीक्षा में 478 अंक लाकर प्रखंड टॉपर बनने पर सम्मानित किया गया। ऋतुराज खेसर +2 उच्च विद्यालय का छात्र है। जो मार्शल अकादेमी में बचपन से अपनी पढ़ाई लिखाई की है। उसने अपने अपनी सफलता का श्रेय अकादमी के प्रिंसपल RN शास्त्री को दी है।