फुल्लीडूमर: बदलाचक गांव के पास सड़क दुर्घटना में ट्राई साइकिल से गिरकर एक शिक्षक घायल, अस्पताल में चल रहा है इलाज
खेसर-फुल्लीडुमर मार्ग में बदलचक गांव के पास सड़क दुर्घटना में दिव्यांग शिक्षक रोहित कुमार बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण अटल बिहारी, सेवक कुमार, बाराती मंडल, एवं इस मार्ग से गुजर रहे प्रखंड उप प्रमुख बेनी शंकर यादव ने उसे तुरंत समीप के फुल्लीडुमर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया। जख्मी कैथा गांव का रहने वाला है।