फुल्लीडूमर: फुल्लीडुमर पंचायत में भवन निर्माण की मांग को लेकर प्रखंड मुख्यालय में आमरण अनशन शुरू
फुल्लीडुमर पंचायत का पंचायत सरकार भवन पंचायत मुख्यालय में नहीं बनाकर धावा गांव में बनाने के विरोध में बुधवार की दोपहर 3:00 बजे वार्ड सदस्य सुमित यादव के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय में आमरण अनशन शुरू कर दिया गया है। आमरण अनशन की सूचना एक दिन पूर्व ही एसपी, डीएसपी से लेकर आयुक्त भागलपुर एवं मुख्य सचिव पटना को प्रेषित कर दे दी गई है।