फुल्लीडूमर: फुल्लीडुमर पंचायत मुख्यालय में पंचायत सरकार भवन बनाने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे तीन लोगों की तबीयत बिगड़ी
फुल्लीडुमर पंचायत मुख्यालय में पंचायत सरकार भवन बनने की मांग को लेकर सुमित यादव के नेतृत्व में आमरण अनशन जारी है। आमरण अनशन पर बैठे पिछले 30 घंटे से सुमित यादव, प्रणव कुमार मंडल एवं अनंत साह की तबीयत बिगड़ गई। जहां बीडीओ कृष्णा कुमार ने आमरण अनशनकारियों को को समझाया-बुझाया और अस्पताल के डॉक्टर को बुलाकर तीनों की स्वास्थ्य जांच कराया।