फुल्लीडूमर: खेसर और फुल्लीडुमर बाजार स्वतः स्फूर्त रहे बंद, छाया रहा सन्नाटा; छापेमारी का बताया जा रहा डर
प्रखंड के प्रमुख बाजार खेसर एवं फुल्लीडुमर मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे स्वतः स्फूर्त बंद रहने से दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। दुकान बंद रहने से बाजार की सड़के सूनी रही और बाजार में कोरोना काल की भांति कर्फ्यू सा नजारा देखने को मिला। दुकानदार अपनी-अपने दुकानें बंद कर कुछ दुकान के अगल-बगल बैठकर समय बिता रहे थे, तो कुछ घर में आराम फरमाते रहे।