घाटमपुर: बस स्टैंड के पास पानी भरे गड्ढे में पलटा सवारियों से भरा ईरिक्शा, जर्जर सड़कों पर नहीं थम रहे हादसे
घाटमपुर कस्बे की बदहाल सड़कें लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। सड़क पर बने भारी-भरकम गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं हो पाता। यही वजह है कि सवारी वाहन आए दिन अनियंत्रित होकर पलट रहे हैं और लोग हादसों में घायल भी हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की