काको: जहानाबाद में 3 नवंबर को रोजगार मेला, 2700 पदों पर होगी बहाली
Kako, Jehanabad | Oct 31, 2026 जहानाबाद जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए 3 नवंबर को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (DRCC) में जिला स्तरीय रोजगार मेला लगेगा। इसमें 24 निजी कंपनियां 2700 से अधिक पदों पर भर्ती करेंगी। 8वीं पास से लेकर स्नातक, आईटीआई और डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। इच्छुक युवाओं को बिहार रोजगार सेतु पोर्टल पर निबंधन कराना अनिवार्य है।