नौरू मई के पास रोड पर घायल पड़े एक अज्ञात बुजुर्ग को भेलावार थाने की पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां गुरुवार रात्रि करीब 10 बजे इलाज जारी है। घायल बुजुर्ग की पहचान नहीं हो पाई है। जबकि पुलिस के द्वारा किए गए इस पहल की लोगों ने काफी सराहना भी की।