काको प्रखंड के डेढ़ सैया गांव में रोड पार करने के दौरान एक वृद्ध महिला को एक बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। घायल महिला श्यामसुंदरी देवी को सदर अस्पताल में गुरुवार की रात्रि भर्ती कराया गया जहाँ फिलहाल इलाज जारी है। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रोड पार करने के दौरान घटी।