काको: काजीसराय के पास सड़क पर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, स्कार्पियो हुई क्षतिग्रस्त
Kako, Jehanabad | Feb 19, 2026 काजीसराय के पास घोसी-जहानाबाद मुख्य मार्ग पर गुरुवार दोपहर धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर बीच सड़क पलट गई। पास खड़ी स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसे से यातायात कुछ देर बाधित रहा, जिसे प्रशासन ने हटवाकर सामान्य कराया।