काको: ट्रांसफार्मर जलने से भुवन बीघा चार माह से अंधेरे में, नल-जल योजना भी ठप
Kako, Jehanabad | Feb 16, 2026 जहानाबाद के सदर प्रखंड स्थित भुवन बीघा गांव में चार माह से ट्रांसफार्मर जला है, जिससे बिजली आपूर्ति ठप है। अंधेरे के कारण बच्चों की पढ़ाई और मोबाइल चार्जिंग प्रभावित है। बिजली नहीं रहने से नल-जल योजना भी बंद पड़ी है और पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों ने शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है।