दारू: बेलासोती में कोयला लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बची ट्रक चालक की जान
बेलासोती में कोयला लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बची ट्रक चालक की जान। हजारीबाग-बगोदर मार्ग पर दारू थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलासोती पुलिया के पास कोयला लदा अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत यह रही कि चालक बाल-बाल बच गया। शुक्रवार शाम 4 बजे स्थानीय लोगों के अनुसार, बेलासोती की पुलिया अत्यंत संकीर्ण है और इसकी सुरक्षा रेलिंग पूरी तरह जर्जर हो चुकी है।