सोरांव: सोरांव इलाके में बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता की हार्ट अटैक से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
सोराव इलाके में बेटे की मौत की खबर सुनकर 50 वर्षीय पिता राम सिंह की भी जान चली गई। बताया जाता है कि सोरांव थाना क्षेत्र के सधनगंज गांव समीप शनिवार रात करीब 10:30 बजे कार की टक्कर से 28 वर्षीय शिवम उर्फ सोनू की मौत हो गई थी। करीब एक घंटे बाद रात 11:30 बजे बेटी ने पिता को बताया, 'भइया नहीं रहे'। खबर सुनते ही पिता सीना पकड़कर जमीन पर गिर पड़े। फिर कभी नहीं उठे।