भंडरा: लोहरदगा में 18 नवंबर को मतदाता सूची में नाम जोड़ने का विशेष कैंप
लोहरदगा जिले में 18 नवंबर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सभी मतदान केंद्रों पर ‘एक और अवसर कैंप’ का आयोजन होगा। इस कैंप में उन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे जिन्हें ASDD सूची में चिह्नित होने के कारण सूची में शामिल नहीं किया गया था। साथ ही BLO-BLA-2 और चुनाव पाठशाला की छठी बैठक भी होगी।