हरदूटोला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 53 लीटर कच्ची शराब जब्त
दमोह। रजपुरा थाना क्षेत्र के हरदूटोला गांव में रविवार सुबह पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। हटा एसडीओपी कृष्णपाल सिंह के नेतृत्व में सुबह 4 बजे पुलिस की कई टीमों ने कच्ची शराब के अड्डों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 53 लीटर कच्ची शराब जब्त की, जबकि मौके पर 415 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट किया गया। पुलिस ने पांच अलग-अलग प्रकरण दर्ज करते हुए पांच आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। अभियान एसपी आनंद कलादगी के निर्देशन और एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में चलाया गया। इसमें रजपुरा, मंगरोन, पटेरा, मड़ियादो सहित अन्य थानों और पुलिस लाइन की टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
Damoh, Damoh | Sep 15, 2026