हटा सिविल अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर से मारपीट, वीडियो वायरल
दमोह/हटा सिविल अस्पताल में बुधवार रात करीब 11:30 बजे ड्यूटी डॉक्टर चेतन साहू से मारपीट का मामला सामने आया है। डॉक्टर तीन घायलों का इलाज कर रहे थे, तभी आरोपी अनिल पुरानी ड्यूटी कक्ष में पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए सपोर्ट स्टाफ मनीष श्रीवास्तव से भी आरोपी ने मारपीट की। अस्पताल के कर्मचारी पहुंचने पर आरोपी साथियों के साथ फरार हो गया। डॉक्टर ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। घटना का वीडियो शुक्रवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 132, 296, 115 और 391 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है।
Damoh, Damoh | Sep 12, 2026