अकती पर्व पर घर-घर बंधे फुलेरा, महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत
दमोह। बुंदेलखंड की लोक संस्कृति में विशेष महत्व रखने वाले अकती यानी अक्षय तृतीया पर्व पर रविवार-सोमवार की दरमियानी रात 12 बजे से दमोह शहर में घर-घर फुलेरा बांधने की परंपरा निभाई गई। महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार फुलेरा सजाकर पूजा-अर्चना की। कई महिलाओं ने पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के लिए निर्जला व्रत रखा। रातभर महिलाओं ने भजन-पूजन कर पर्व मनाया। बुजुर्ग महिलाओं ने नई पीढ़ी की युवतियों को फुलेरा बांधने और इससे जुड़ी परंपराओं की जानकारी दी। आधुनिक दौर में भी यह बुंदेली परंपरा कायम है। महिलाओं का कहना है कि फुलेरा बांधने की परंपरा लोक संस्कृति को जीवंत रखने के साथ परिवार और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ती है।
Damoh, Damoh | Sep 15, 2026