सिंगरौली: बलियरी गैस गोदाम के पास अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति से लूट की कोशिश कर चाकू से किया घायल, जांच में जुटी पुलिस
बलियरी फैक्ट्री रोड गैस गोदाम के पास एक कंपनी के कर्मचारी से अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की है। और उसे चाकू से हमला कर घायल कर दिया है।नेहा इंटरप्राइजेज के कर्मचारी मुन्ना शुक्ला बैंक में 3 लाख 50000 से अधिक रकम लेकर जमा करने जा रहे थे। तभी बलियारी गैस गोदाम के पास अज्ञात बदमाशों ने रोक कर लूटपाट की कोशिश की है।उन्होंने कर्मचारी पर चाकू से हमला कर पैसे लूटने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। पुलिस ने घायल को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार अभी जारी है। वहीं इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।