सिंगरौली: बसौडा ग्राम में शासकीय भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ़्तार
शासन पुलिस चौकी क्षेत्र के बसौडा ग्राम में भूमि के शासकीय भूमि पर दो पक्ष कब्जा कर रहे थे। जहां इसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। घटना की खबर मिलते ही चौकी प्रभारी संदीप नामदेव पुलिस अमले के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर 7 आरोपियो को हिरासत में लेते हुए उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर 151 के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें एसडीएम न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया।