सिंगरौली: पॉलिटेक्निक कॉलेज पचौर पहुंचे मतगणना प्रेक्षक ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 11 सीधी के तहत आने वाले सिंगरौली जिले के तीनो विधानसभा क्षेत्र 79 चितरंगी, 80 सिंगरौली तथा 81 देवसर के लिए नियुक्त के लिए नियुक्त मतगणना अराथी आनंद ने लोकसभा निर्वाचन सीधी संसदीय क्षेत्र हेतु सिंगरौली जिले के तीनो विधानसभा क्षेत्र के लिए शासकीय पालीटेक्निक कालेज पचौर बैढ़न में बनाये गये स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल, मीडिया कक्ष, कंट्रोल रूम, शासकीय कर्मचारियों, अभ्यर्थियों एवं एजेंट के मोबाईल जमा स्थल, मतगणना कर्मियों के लिए आने जाने हेतु बनाये गये प्रवेश , अभ्यर्थियों,एवं एजेंटो के प्रवेश आदि का निरीक्षण किया।