सिंगरौली: लोक सभा निर्वाचन हेतु मतगणना कार्य में संलग्न शासकीय सेवको का मतगणना प्रेक्षक कि उपस्थिति में किया गया रेण्डमाईजेशन
सीधी संसदीय क्षेत्र 11 अंतर्गत सिंगरौली जिले में आने वाले विधानसभा क्षेत्र 79 चितरंगी, 80 सिंगरौली तथा 81 देवसर के लोकसभा निर्वाचन हेतु मतो की गणना 4 जून को शासकीय पालीटेक्निक कालेज पचौर बैढ़न में संपन्न हांगी। मतगणना हेतु मतगणना कार्य मे संलग्न शासकीय सेवकों का द्वितीय रेण्डमाईजेशन मतगणना प्रेक्षक अराथी आनंद की उपस्थिति में कलेक्टर सभागार में किया गया। रेडमाईजेशन एनआईसी आधिकारी गौरव के द्वारा किया गया।