सिंगरौली: गोरबी में शराब के नशे में चूर सुरक्षा गार्ड स्वयं आया था ट्रेन के सामने, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही जांच शिकायतकर्ता के हक्के बक्के
एनसीएल के गोरबी बी में लगे सीएचपी में हुई दुर्घटना के कारण वहां लगे एक सुरक्षा कर्मी के दोनों पैर ट्रेन की चपेट में आने से कट गए थे। इसके बाद आनन फानन में सुरक्षा अधिकारियों द्वारा उसे नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था।हालत बिगड़ते देख उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया है।इस मामले में घटना के बाद से ही कोल माफियाओं द्वारा सुरक्षा गार्ड पर हमला कर उसे जान से मारने की कोशिश की अफवाह जोर पकड़ ली थी।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वास्तविक घटना कुछ और नजर आ गई है। जिसे आधार मानकर पुलिस अब अग्रिम कार्यवाही कर रही है।